चारधाम यात्रा पर आने वाले 55 साल से अधिक उम्र वालों को बीमारियों की जानकारी देना अनिवार्य

देहरादून। सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले 55 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए बीमारियों की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर हेल्थ स्क्रीनिंग फार्म जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य एडवायजरी जारी की गई। इस एडवायजरी के साथ ही एक हेल्थ स्क्रीनिंग फार्म भी जारी किया गया है। सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले 55 साल से अधिक उम्र के प्रत्येक यात्री को यह फार्म भरकर देना होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग यात्रा के लिए ऑन लाइन पंजीकरण करा रहे हैं उनके लिए फार्म पर्यटन विभाग की साइट पर अपलोड किया गया है। इसके अलावा यात्री यात्रा के लिए राज्य में आने के बाद यात्रा रूट पर बनाए गए स्क्रीनिंग सेंटर में भी यह फार्म भरकर दे सकते हैं।
कम उम्र के बीमार यात्रियों के लिए भी अनिवार्य
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवायजरी में कहा गया है कि 55 साल से अधिक उम्र के यात्रियों के लिए तो स्क्रीनिंग फार्म भरना अनिवार्य है ही। इसके अलावा 55 साल से कम उम्र के बीमार लोग भी इस फार्म को भरकर देंगे। साथ ही जो यात्री स्क्रीनिंग केंद्र पर विभाग के अधिकारियों को बीमार जैसे दिखाई देंगे उनसे भी यह फार्म भराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *