रोडवेज को बंद करने साजिश रचने का आरोप लगाया

देहरादून। राज्य परिवहन पथ निगम कर्मचारी यूनियन ने रोडवेज प्रबन्धन पर कार्यरत और रिटायर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने आरोप लगाया। दून में पत्रकारों से बातचीत में यूनियन के प्रदेश महामंत्री दया किशन पाठक ने कहा कि प्रबंधन कर्मचारियों के मदों अवैध कटौती कर रहा है। सीआईटी के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि रोडवेज को एक सोची समझी साजिश के तहत बन्द करने की तैयारी की जा रही है। कहा कि पीआरडी के माध्यम से 191 कन्डक्टर के भर्ती की जा रही है, जिसका पुरज़ोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर सीआइटीयू के प्रांतीय महामंत्री कॉमरेड महेंद्र जखमोला, अधिवक्ता एमसी पन्त आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *