छात्रों ने देखी टिहरी झील

 

रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय जखोली भूगोल विभाग के बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का टिहरी झील, धनोल्टी, सुरकण्डा सहित विभिन्न पर्यटक स्थलों का दो दिवसीय भौगोलिक एवं शैक्षणिक भ्रमण भूगोल विभाग के प्रभारी डा. नंदलाल के निर्देशन में किया गया। भूगोल विभाग के टीम प्रभारी डा.नन्दलाल ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं ने टिहरी गढ़वाल के टिहरी झील,चंबा, डोबरा चाटी पुल,चौपड़याल गांव,जड़ी पानी,काणा ताल,कद्दूखाल,सुरकंडा एवं धनोल्टी आदि स्थलों का शैक्षिक भ्रमण कर भौगोलिक,सांस्कृतिक, धार्मिक,ऐतिहासिक एवं अन्य मानवीय क्रिया कलापों व रीति-रिवाजों की विस्तृत रूप में जानकारियां हासिल की हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि शैक्षिक भ्रमण में जैव विविधता व पर्यावरणीय जानकारियां भी हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि इस भौगोलिक शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य छात्र छात्राओं को प्रत्यक्ष रूप से पर्यटक स्थलों की भौगोलिक, धार्मिक,सांस्कृतिक, सामाजिक एवं मानवीय गतिविधियों जैसे पर्यटन एडवेंचर एवं पर्यटन से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराकर भूगोल के प्रति जागरूक कराना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *