लंदन से भेजे गिफ्ट के नाम पर युवक से 1.18 लाख रुपये की ठगी

हरिद्वार।

लंदन से गोरी मैडम की ओर से भेजे गए गिफ्ट के नाम पर इंडिया में ज्वालापुर निवासी एक युवक से 1.18 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि लंदन से गिफ्ट के कस्टम क्लीयर कराने के नाम पर ठगी हुई है। हरिलोक कालोनी ज्वालापुर निवासी सागर कुमार ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि कुछ माह पहले उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से सराह मार्य से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और मोबाइल नंबर अदला बदली हो गया। विदेशी युवती ने युवक को लंदन से एक गिफ्ट भेजा। कुछ दिन पहले युवक को एक कोरियर कपंनी की कर्मचारी नेहा शर्मा और मार्क ने फोन किया। कस्टम क्लीयर करने के लिए 32,500 रुपये मांगे। रुपये युवक ने दे दिए। गिफ्ट पुलिस कस्टडी में है, इस बात का बहाना बनाकर युवक से 85,500 हजार रुपये मांगे। सागर ने रुपये खाते में डाल दिए। सागर को कहा गया था कि गिफ्ट में डॉलर भेजे गए हैं। रुपये लेने के बाद कंपनी के कर्मचारियों का मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस ने शिकायत आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल चंद चद्राकर नैथानी ने इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *