एक बूंद खून से 30 सेकेंड में 72 तरह की होगी जांच, सचिवालय में लगा प्रदेश का पहला हेल्थ एटीएम

देहरादून। सचिवालय में प्रदेश का पहला हेल्थ एटीएम स्थापित किया गया। हेल्थ एटीएम के जरिये एक बूंद खून से 30 सेकेंड के भीतर स्वास्थ्य संबंधी 72 तरह की जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 हेल्थ एटीएम और 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकार्पण किया।
सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्थ एटीएम स्थापित होने से जांच के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए यात्रा मार्गों पर हेल्थ एटीएम स्थापित किए जाएंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार चारधाम यात्रा ज्यादा बड़ी होने वाली है। हर श्रद्धालु को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सरकार का फोकस है।
कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के तहत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, यश बैंक, जेेके टायर ने हेल्थ एटीएम और ट्रू नेट मशीनें दी गई। यश बैंक के माध्यम से सचिवालय, विधानसभा के साथ टनकपुर चिकित्सालय में एक-एक हेल्थ एटीएम स्थापित किए गए।
जेके टायर कंपनी ने पुलिस लाइन, जेएलएन जिला चिकित्सालय नैनीताल, संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुर, उप जिला चिकित्सालय, रानीखेत, अल्मोड़ा में एक-एक हेल्थ एटीएम स्थापित किए गए। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और कंपनियों के बीच एमओयू किया गया।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनिता शाह, यस बैंक के राज्य प्रभारी अजय मिश्रा, निशांत अहूजा, हरेंद्र बिष्ट, आईओसीएल से भानुप्रकाश सेमवाल, उदित जैन, जेके टायर से अजय कुमार, गरिमा पंत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *