मायावती मार्ग में चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात ठप
चम्पावत। अद्वैत आश्रम मायावती मार्ग में भारी भरकम चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात और बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। दमकल कर्मियों की मदद से यातायात को सुचारु किया गया। मंगलवार शाम को एक चीड़ का पेड़ मार्ग में गिर गया। जिस कारण पेड़ की जद में आए बिजली की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद दमकल विभाग के एफएसओ श्याम बहादुर थापा के नेतृत्व में टीम ने आपदा उपकरणों से चीड़ का पेड़ हटाया। ऊर्जा निगम के अभियंता ललित बिष्ट ने बताया कि चीड़ का पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त बिजली की लाइन को ठीक कर दिया गया है।
