लक्ष्मण रावत के निधन पर शोक
रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड में सबसे पहले गढ़वाल के मोटे अनाज कोदा ओर झगोंरा को प्रमोट करने वाले गढ़भोज के संस्थापक ग्राम बच्चवाड़ के पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह रावत का देहरादून अटैक आने से आकास्मिक निधन हो गया है। रावत की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उन्हें इंद्रेश अस्पताल में भर्ती किया था, जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। लक्ष्मण सिंह रावत के आकास्मिक निधन पर विधायक भरत सिंह चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, आचार्य शिव प्रसाद मंमगाईं, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जून सिंह गहरवार,कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह राणा, समाजसेवी व प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, प्रधान बच्चवाड़ रणजीत रावत, धूम सिंह रावत, राजेन्द्र रावत आदि ने उनके आकास्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। रावत ने गढ़भोज के माध्यम से पहाड़ के कोदा, झंगोरा को देश विदेश में एक अलग पहचान दिलाई।.
