रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिविर संपन्न
चमोली। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो भारती सिंघल, बीएड कॉलेज जिलासू के विभागाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिंह कुंवर, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सुरेश प्रसाद कोठारी, डॉ गजपाल सिंह कंडारी, डॉ संजय कुमार मारवाड़ी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ चंद्रावती टम्टा, हिना नौटियाल, डॉ चंद्रमोहन जंसवान, छात्रसंघ अध्यक्ष आयुष नेगी एवं उपाध्यक्ष आयुष राज आदि उपस्थित रहे।
