आशा सम्मेलन में जुटीं आशा कार्यकर्ता

चमोली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन चमोली द्वारा जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव शर्मा  ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों, आशा फैसिलिटेटर्स, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को कैश अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकत्रियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया। अध्यक्ष ने विभिन्न श्रेणियों में कार्यकत्रियों को पुरस्कार देकर सम्मानित कियां आशा में प्रथम पुरस्कार नंदी देवी 5000, द्वितीय पुरस्कार मीना देवी 3000, तृतीय पुरस्कार कांति सती 1000 का कैश अवार्ड व आशा फैसिलिटेटर में प्रथम पुरस्कार संगीता रावत 5000, द्वितीय पुरस्कार गंगोत्री परिहार 3000, तृतीय पुरस्कार पूनम गौड 1000 तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर में लक्ष्मी रावत, सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार रु. 5000 दिया गया। सम्मेलन में आशा कार्यकत्रियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, स्वागत गीत, आदि गाये गए।  जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेंद्र सिंह राजवीर कुंवर ,डाटा एंट्री आशा कार्यक्रम अजय कुँवर,प्रवीण बहुगुणा ,खीम सिंह ,आलोक परमार सहित जनपद की आशा कार्यकत्री, आशा फैसिलिटेटर, ब्लॉक समन्वयक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *