अनुसूचित जनजाति विक्रय समिति का लाइसेंस निलंबित
रुद्रपुर। डीएम ने कुटरी स्थित अनुसूचित जनजाति विक्रय समिति की दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। पूर्ति निरीक्षक हयात सिंह बुंगला ने बताया कि सस्ता गल्ला दुकान के संचालन में बरती जा रही अनियमितताओं को देखते हुए दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया है। डीएम ने दुकान से संबद्ध राशन कार्ड अन्यत्र निकट की दुकान से अटैज करने के निर्देश दिए हैं।
