ग्रामीणों को स्थाई लोक अदालत के लाभ बताये
काशीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ग्राम सूरजपुर में स्थाई लोक अदालत के लाभ एवं भूमिका के बारे में बताया। पीएलबी बीएस गौतम ने बताया कि स्थाई लोक अदालत का गठन किया गया है। ताकि सार्वजनिक उपयोगिता सेवा से जुड़े मामलों को त्वरित रूप से आपसी समझौते के आधार पर जनता को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सके। यहां राजवीर सिंह, संगीता रानी, लता देवी, सोनू कुमार रहे।
