क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की सीनियर पुरूष लीग तीन अप्रैल से
अल्मोड़ा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के निर्देश पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की सीनियर पुरूष लीग प्रतियोगिता तीन अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। जानकारी देते हुए एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में अल्मोड़ा एसोसिएशन के अंतर्गत छह क्लब पंजीकृत हैं, जो प्रस्तावित लीग में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र के लिए फीस जमा करने एवं सीनियर (ओपन) वर्ग खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए डिजीटल जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, तीन साल के शैक्षिक प्रमाणपत्र और नौकरी करने वाले खिलाड़ियों को सेलरी स्टेटमेंट एवं नवीनतम फोटो देने होंगे। साथ क्रिकेट लीग में प्रतिभाग के इच्छुक नये क्लब एसोसिएशन के कार्यालय राधा स्पोर्ट्स रानीखेत में संपर्क कर सके हैं। लीग प्रदर्शन के आधार पर जिले की टीम का चयन किया जाएगा।
