आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने वालों पर हो कार्रवाई

बागेश्वर। कोट भ्रामरी मंच गरुड़ में लगे भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की घटना पर आंबेडकर जन जागृति समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज समिति ने प्रदर्शन किया। इस तरह के कृत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस आशय का एक ज्ञापन डीएम को सौंपा है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आर्या के नेतृत्व में लोग सोमवार को जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उनका कहना है कि गरुड़ के कोट भ्रमारी मंदिर में वर्षों पूर्व बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई। गत दिनों कुछ असामाजिक तत्वों ने उसे क्षति पहुंचाई है। जिसकी जानकारी उन्हें दूसरे दिन मिली। उन्होंने घटना की जानकारी एसडीएम गरुड़ को दे दी है। उन्होंने डीएम से मामले को गंभीरता से लेने तथा इस तरह के कृत कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मांग करने वालो में प्रेम सिंह, मुन्नी देवी, गोकुल भारती, प्रताप राम व मोसिन खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *