पंजाबी समाज ने मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग उठाई

नई टिहरी। गुरुद्वारा श्रीटीला साहिब समिति तथा गीता भवन प्रबंधक समिति के पंजाबी समाज के लोगों ने नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया है। गुरुद्वारा श्रीटीला साहिब समिति के अध्यक्ष इकबाल सिंह राजपाल ने कहा कि शहर के समस्त पंजाबी बिरादरी के लोगों ने मेडिकल कॉलेज का निर्माण नई टिहरी के बौराड़ी में करवाये जाने की मांग की है। कहा कि टिहरी जिले में कहीं भी चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के मरीजों को इलाज के लिये ऋषिकेश और देहरादून का रुख करना पड़ा है। जिले में स्वास्थ्य सुविधा बहेतर न होने के कारण टिहरी के लोग लगातार पलायन कर रहे हैं, जिसके कारण व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में कई राजकीय कार्यालय एंव प्रतिष्ठान खाली पड़े हैं,साथ जिला अस्पताल के समीप मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिये पर्याप्त भूमि उपलब्ध हैं। उन्होंने राज्यपाल से टिहरी की जनता के हितों को ध्यान में देखते हुये नई टिहरी शहर में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गीता भवन प्रबंधक समिति अध्यक्ष हरिकृष्ण लाबा, सतनाम सिंह, मनीष सोनी, राकेश लाबा चंद्रमोहन अरोड़ा, पूनम ओबराय, रजत अरोड़ा, यशपाल अरोड़ा, संतोष कुमार, सचिन ओबराय, जसविन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *