प्रधान संगठन ने की मनरेगा में आ रही तकनीकी दिक्कतो को दूर करने की मांग

पौड़ी। प्रधान संगठन ने मनरेगा में आ रहे कार्यो में तकनीकी दिक्कतों के हल की मांग उठाई है। संगठन ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द ही समस्याओं का हल निकालने की मांग उठाई है। सोमवार को प्रधान संगठन ने डीएम से मुलाकात की। इस दौरान प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम को बताया कि जिले में कार्य पूरा होने के बाद भी फाइले रहते मैटेरियल फीडिंग में दिक्कते आ रही है। मनरेगा में कुशल मजदूरों का मेहनतनामा समय से ना आने के चलते विकास कार्य बाधित हो रहे है। मनरेगा में एक वित्तीय वर्ष में 20 से अधिक फाइलों को पूरा करने के बाद 21वीं फाइल में काम नहीं किया जा रहा है। कहा कि मनरेगा में कार्य पूरा होने के बाद भी कार्य का मापन मनरेगा कनिष्ठ अभियंताओं द्वारा समय पर नहीं किया जा रहा है। मनरेगा में कार्यो के डब्लू सी व जियो टैग समय पर ना किए जाने से दिक्कते हो रही है। उन्होंने डीएम से मनरेगा में किए जाने वाले कार्यो की वित्तीय स्वीकृति समय पर देने की मांग उठाई। इस मौके पर प्रधान संगठन के खिर्सू ब्लाक अध्यक्ष बृजमोहन बहुगुणा, नैनीडांडा ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र रावत, कल्जीखाल अध्यक्ष रमेश चंद्र शाह, प्रधान जयवीर रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *