सिडकुल कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की

हरिद्वार।  अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सिडकुल के कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी और श्रम सचिव, श्रम आयुक्त और उपश्रम आयुक्त को ज्ञापन भेजा। शुक्रवार को दो नामी कंपनी के मजदूरों ने धरना स्थल से लेकर पेंटागन होते हुए जिलाधिकारी परिसर तक जुलूस निकाला और वहीं पर सभा की गई। सभा में मोर्चा के संयोजक गोविंद सिंह ने कहा कि यदि शासन प्रशासन मजदूरों की नहीं सुनेगा तो 19 तारीख की मजदूर महापंचायत के बाद हरिद्वार सिडकुल में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। पंकज कुमार ने कहा कि श्रम विभाग की कंपनी के प्रबंधन सीधे अवमानना कर रहे हैं। कहा कि जिला प्रशासन को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर राजकिशोर, दीपा, सुरेश, मनीष, रविंद्र, देवेंद्र, अवधेश कुमार, बच्चा प्रसाद, सुनील सिंह, रजनीश त्यागी, बृजेश कुमार, बृजमोहन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *