लखनऊ में पार्षद निधि से खरीदे जाएंगे सैनिटाइजेशन के टैंकर – संयुक्ता भाटिया
लखनऊ
नगर निगम पार्षदों की वार्ड विकास निधि से सैनिटाइजेशन के लिए टैंकर की खरीद करेगा। यह निर्णय देर शाम वर्चुवल बैठक में महापौर संयुक्ता भाटिया ने लिया। इस बैठक में नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, सभी अपर नगर आयुक्त के साथ नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
महापौर ने बताया कि वर्तमान समय पिछले वर्ष की तुलना में 100 छोटी सैनिटाइजेशन मशीन को बढ़ाकर 700 मशीनें के द्वारा शहर भर की गलियों, अन्य स्थलों में, वार्डो में पार्षदों और अधिकारियों के समन्वय से सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। साथ ही करीब पिछले वर्ष के सापेक्ष 30 टैंकरो को बढ़ाकर लगभग 100 बड़े ट्रैक्टर टैंकरो से भी शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है। कोरोना का संक्रमण बढ़ा है तो प्रत्येक मोहल्ले और गली में सैनिटाइजेशन कराने के लिए वार्ड विकास निधि से पार्षदों से संतुति पत्र लेकर सैनिटाइजेशन के एक-एक बड़ा टैंकर खरीदा जाएगा। नगर निगम में नए शामिल हुए गांवो में सैनिटाइजेशन कराने के लिए कल अभियान चलाया जाएगाइसी तरह शहर के सभी छोटे शमशान घाटो पर नगर निगम के कर्मचारी तैयनात होंगे।
डीआरडीओ द्वारा बनाये गए अस्पताल एवं शहर के अन्य अस्पतालो के बाहर तीमारदारों की चिंता नगर निगम करेगा, महापौर ने नगर आयुक्त को ऐसे अस्पतालो के बाहर कोरोना गाइडलाईन का पालन करते हुए रैन बसेरे की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
