दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार 

लखनऊ
गोमती नगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया एक महिला ने थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया था कि शादी का झांसा देकर अभियुक्त राहुल तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी विनीत खंड ने उसके साथ दुष्कर्म किया विरोध करने पर उसकी मां और बुआ को जान से मारने की धमकी भी दी। इस कार्यवाही में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *