डीएम ने दिए अवैध शराब बिक्री, ओवर रेटिंग के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी  सोनिका ने जनपद में अवैध शराब बिक्री, ओवर रेटिंग के साथ ही आबकारी नीति का अनुपालन न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जनपद अवस्थित Venom Club & Kitchen  कैन्ट रोड देहरादून में 06 अगस्त 2022 को प्रातः 04:30 बजे गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि उक्त बार में लोगों को शराब परौसी जा रही है, जबकि रात्रि 12 बजे के बाद शराब नहीं परोसी  जा सकती है। इसी प्रकार Cafe Turquoise Cottageन्यू कैंट रोड पर में प्रातः 02 बजे तक मदिरा परोसे जाने तथा तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाए जाने की शिकायतों पर तत् समय पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई गयी थी, तत्समय जांच में दोनों ही प्रकरणों में प्रतिबन्धित समय पर मदिरा का विक्रय कर बार संचालन किया जाना पाया गया था। जिलाधिकारी  सोनिका ने उक्त बार संचालकों द्वारा लाईसेंस की शर्त-03 तथा आबकारी अधिनियम की धारा-34 का उल्लंघन किये जाने पर सम्बन्धित बार संचालकों के लाईसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *