युवती से मोबाइल झपटने वाले दो दोस्त गिरफ्तार

हरिद्वार। युवती से मोबाइल फोन झपटने के आरोपी दो दोस्तों को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। घटना मंगलवार शाम की है, जब मुंडोखड़ा खुर्द लक्सर निवासी दीपा बीएचईएल सेक्टर दो बैरियर के पास जा रही थी। देशरक्षक तिराहे पर उतरते ही स्कूटर पर पीछे से आए दो युवकों ने पीछे धक्का देते हुए उससे मोबाइल फोन छीन लिया और भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालते और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अकरम निवासी मोहल्ला कस्साबान पीठ बाजार ज्वालापुर, मोहम्मद कैफ निवासी मोहल्ला मैदानियान ज्वालापुर बताया है। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *