भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ संपन्न
जनप्रतिनिधियों से नियम विरुद्ध कार्यों के लिए सिफारिश नहीं की जानी चाहिए: भाजपा जिलाध्यक्ष
विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शुक्रवार को टाउन हॉल में संपन्न हुआ। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखने के साथ ही ग्रामीण प्रवास की रूपरेखा तय की। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। शुक्रवार को सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कहा कि भारतीय जनता को वैश्विक स्तर पर एक अनुशासित राजनैतिक दल माना जाता है। विश्व के इस सबसे बड़े के कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। इसका कारण यह है यहां सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता के बल पर शीर्ष पद तक पहुंचता है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है जो परिवारवाद की राजनीति से अछूता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस छवि को बनाए रखने के लिए अनुशासित रहते हुए जन प्रतिनिधियों से किसी ऐसे कार्य को कराए जाने की सिफारिश नहीं करनी चाहिए, जो नियम विरुद्ध हो। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ समय बाद पार्टी पदाधिकारियों का ग्राम प्रवास शुरू होगा। इसके तहत प्रत्येक पदाधिकारी एक-एक गांव में रात बिता कर ग्रामीणों की समस्याओं को जानेगा। जिसके बाद उन समस्याओं का समाधान सरकार से करने का आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, जिला महामंत्री अमित डबराल, विनोद कश्यप, अरुण मित्तल, नीरज चौहान, योगेश त्यागी, सुरेंद्र चौहान, गौरव चावला, अनुज गुलेरिया, दिनेश कौशिक, देवेंद्र चावला, विरेंद्र सिंह बॉबी, मोहित ठाकुर आदि मौजूद रहे।
