नकरौंदा में सीवरेंज ट्रीटमेंट प्लांट का यूकेडी ने किया विरोध

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने नकरौंदा में बन रहे एसटीपी प्लांट को शिफ्ट नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पार्टी ने कहा कि किसी भी कीमत पर सीवरेज प्लांट नहीं बनने दिया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में शनिवार को हुई प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा है कि सीवरेंज प्लांट के विरोध में आंदोलन को पचास दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार नेआंदोलनकारियों से वार्ता तक नहीं की। जबरदस्ती सीवरेज प्लांट को जनता के ऊपर थोपा जा रहा है। एसटीपी संघर्ष समिति के आंदोलनकारी रोहित पांडे ने कहा है किसी सूरत मे नकरौंदा में सीवरेज प्लांट नहीं बनने देंगे। यूकेडी महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुलोचना ने कहा आंदोलनकारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसपर 21 फरवरी को सुनवाई होनी है, लेकिन कंपनी के अधिकारी और ठेकेदार गुंडागर्दी के बल पर आंदोलन को कुचलने की तैयारी कर रहे हैं। मौके पर गीता नेगी, राज किशोरी बिष्ट, सीता नेगी, प्रमिला बर्थवाल, देवेंद्र नेगी, शंभू रावत, अनुपम खत्री, उत्तरा पंत, गौरव रावत, सरोज रावत, मंजू रावत ,राजेंद्र गोसाई आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *