धूल से परेशान गौचर के लोग
चमोली। नगर में बदरीनाथ हाईवे और रेल लाइन के पहुंच मार्ग से उड़ती धूल से लोग परेशान है। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, महामंत्री भूपेंद्र सिंह सहित अन्य व्यापारियों ने रेल लाइन का निर्माण कर रही मेघा कंपनी के परियोजना प्रबंधक को ज्ञापन देकर नगर में पानी का छिड़काव करने और बाजार से गुजर रहे रेल लाइन निर्माण में लगे ओवर लोडिंग वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
