राज्य स्तरीय परीक्षा आज से शुरू होगी

 

रुड़की। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राज्य स्तरीय जांच परीक्षा 12 से 16 दिसंबर तक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहलकी किशनपुर में होगी। जिला सचिव राजेश सैनी ने बताया इस राज्य स्तरीय शिविर में जनपद हरिद्वार विभिन्न विद्यालयों के लगभग 300 बच्चे प्रतिभा करेंगे। बताया कि शिविर में वही बच्चे प्रतिभाग कर पाएंगे जिन्होंने एक साल पहले तृतीय सोपान (जनपद स्तरीय) में प्रतिभाग कर सफलता प्राप्त कर ली हो। राज्य स्तरीय जांच परीक्षा शिविर में प्रतिभाग कर, सफल होने वाले स्काउट गाइड प्रादेशिक मुख्यालय देहरादून द्वारा आयोजित होने वाली गवर्नर रैली में प्रतिभाग कर, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। जिला सचिव ने बताया कि पांच दिवसीय परीक्षा शिविर में बच्चों की विभिन्न विषयों की परीक्षा जैसे स्काउट के नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत, सेल्यूट, बांया हाथ मिलाना, स्काउट /गाइड चिन्ह, स्काउट /गाइड आंदोलन की जानकारी, स्काउट झंडा, बीपी एक्सरसाइज, स्वास्थ्य के नियम, प्रार्थना, झंडा गीत, गांठे एवं बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, आग जलाना, कंपास की जानकारी, प्राथमिक चिकित्सा, अनुमान लगाना, पायनियरिंग, कैंप क्राफ्ट, टेंटपिचिंग, गेजेट्स आदि की परीक्षाओं से होकर गुजरना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *