पुलिस ने किया छह घंटे में चोरी का खुलासा

चम्पावत। चौड़ासेठी गांव से रात के समय स्ट्रीट लाइटों की बैटरी चोरी करने के मामले का पुलिस ने छह घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल योगेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि शनिवार रात चौड़ासेठी गांव के पांच से अधिक स्ट्रीट लाइटों के खंभों से करीब आठ बैटरियां चोरी हो गई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाल ने बताया कि गांव के ही रमेश सिंह ने एक-एक करके आठ बैटरी निकाली और चम्पावत के कबाड़ी कमर कली निवासी नवादा, रामपुर को आठ-आठ रुपये में बेच डाली। पुलिस ने चोरी की गई आठों बैटरियों को बरामद कर लिया है। पुलिस टीम में एसआई निर्मल लटवाल, बलवंत सिंह और दीवार नाथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *