भराड़ी में वन विभाग ने पकड़े दो दर्जन बंदर

कपकोट। वन विभाग ने इन दिनों भराड़ी, कपकोट तथा आसपास में कटखने बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है। मथुरा से बंदर पकड़ने वाली टीम पहुंची है। दो दर्जन बंदरों को टीम ने पकड़ लिया है। इससे पहले 115 बंदरों को वन विभाग ने रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा पहुंचा दिया है। लोगों ने विभाग से सभी बंदरों को पकड़ने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *