राष्ट्र निर्माण में संत समाज का अहम योगदान-राजगुरू स्वामी संतोषानंद 

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित एकादश रूद्रपीठ के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर राजगुरू स्वामी संतोषानंद महाराज के सानिध्य में गद्दी पूजन किया गया। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में गंगा तट पर होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं को सहस्त्र गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि विद्वान व तपस्वी संत महामण्डलेश्वर राजगुरू स्वामी संतोषानंद महाराज श्रद्धालु भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देने के साथ सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। महामण्डलेश्वर राजगुरू स्वामी संतोषानंद महाराज ने कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में संत समाज का अहम योगदान रहा हैं। उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में ही भक्त के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। सभी को सद्गुरू के सानिध्य में मानव कल्याण में योगदान देना चाहिए। स्वामी ऋषिश्वरानन्द एवं स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि सनातन धर्म का प्रसार प्रसार करने के साथ संत समाज राष्ट्र को दिशा देने का कार्य भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि सदैव परोपकार के लिए समर्पित रहने वाले संत महापुरूषों द्वारा प्रदत्त ज्ञान व शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए राष्ट्र उत्थान में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी ऋषिश्वरानन्द, महंत दुर्गादास, महंत निर्मलदास, महंत दिनेश दास, महंत प्रह्लाद दास, स्वामी शिवानन्द, स्वामी रविदेव शास्त्री सहित कई संत व बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *