बनियावाला में किया पौधरोपण
देहरादून। हरेला संकल्प के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियावाला में राइंका अजबपुर की पूर्व प्रधानाचार्य पुष्पा खंडूड़ी ने अपने परिजनों की स्मृति में पांच पौधों का रोपण किया। विद्यालय परिसर के बालवन में धाद संस्था के सदस्यों की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। इस दौरान धाद सचिव तन्मय ममगाईं, कक्षा कौना का के संयोजक गणेश उनियाल, आशा डोभाल आदि मौजूद थे।
