छात्रसंघ चुनाव को लेकर राजनीति तेज

ऋषिकेश । ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। गुरुवार को अभाविप और अन्य छात्र संगठनों से जुड़े 60 से अधिक युवाओं ने वंदे मातरम ग्रुप की सदस्यता ग्रहण की।गुरुवार को नगर निगम सभागार में वंदे मातरम ग्रुप की बैठक हुई। वंदे मातरम ग्रुप के संस्थापक जितेंद्र पाल पाठी ने कहा पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों में राजनीतिक ज्ञान की आवश्यकता है। इस ग्रुप का उद्देश्य राजनीतिक दलों की कठपुतली ना बनते हुए हमेशा छात्र हितों की रक्षा करना है। जिन युवाओं को देश की बागडोर अपने हाथ में लेनी है, उनको आज के दौर में अकल का अंधा बनाने की होड़ मची है। वास्तविक राजनीति क्या होती है, यह हमें शहीद-ए-आजम भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों की विचारधारा से समझने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में अमन पांडे, जय भारद्वाज, श्याम शर्मा, नीरज सिंह, रोहित राम, निशांत बागड़ी राजकुमार, ऋषि राम, पलक, अनीशा, शिवानी पाल, कोमल, खुशी, भारती, धीरज, पंकज, राहुल, आकृति, रिया, साक्षी, मीना कपूरवान, सोनिया पाल, दिव्या रॉय, पूजा राजभर, रश्मि पांडे, शालू भारद्वाज, शोभित पांडे, रवि चौहान, हितेश, आयुष कुकरेती, आकाश प्रजापति, अंशु पांडे, प्रांजल, जयदेव, सागर, ऋषि, दिवाकर, प्रेम, कैलाश, अमित यादव, मानसी, मुस्कान, आयुष, आकाश, रूपम, देवा, सोमनाथ, तरुण, गिरीश, मयंक, अमन, अमर चौहान, ललिता रावत, किरन, विवेक, अंकित रावत, रानी, हर्ष शर्मा, प्रेम झा, जयवीर आदि ने वंदे मातरम ग्रुप की सदस्यता ग्रहण की। वंदे मातरम ग्रुप के ऋषिकेश चुनाव प्रभारी राहुल कुमार ने कहा कि आगामी छात्र संघ चुनाव में ग्रुप के उम्मीदवार ही परचम लहराएंगे। मौके पर अरुण पाण्डेय, संगठन मंत्री नीतीश जैन, आदित्य शर्मा, सलीम खान, सुष्मिता जोशी, शाश्वत शर्मा, संदीप प्रजापति, अमन निशाद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *