खोया पर्स लौटाया
बागेश्वर। यातायात ड्यूटी में तैनात आरक्षी भूपाल सिंह को ड्यूटी के दौरान सरयू पुल के पास एक पर्स पड़ा मिला। पर्स में एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, जरूरी कागजाद व कुछ पैसे व फोन नंबर लिखे थे। खोजबीन करने पर पर्स स्वामी रघुनाथ सिंह पुत्र रतन सिंह से आरक्षी ने फोन से संपर्क किया और उन्हें बुलाया और उन्हें सुपुर्द किया।
