कोटी-रजाणू मोटर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग

विकासनगर। सीमांत तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कोटी-रजाणू मोटर मार्ग रख रखाव के अभाव में खस्ताहाल बना हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर मार्ग के सुधारीकरण की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि लोनिवि चकराता डिवीजन के अंतर्गत 13 किमी लंबे कोटी-रजाणू मोटर मार्ग विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के कारण खस्ताहाल हो चुका है। इस मार्ग पर ग्रामीण हर रोज खतरे के साए में सफर कर रहे हैं। बारिश के दिनों में इस मार्ग पर यातायात ठप हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर 13 किमी में तीस से अधिक जगहों पर मलबा और बोल्डर पड़े हुए हैं। इससे आवागमन मुश्किल हो गया है। जन प्रतिनिधियों ने जल्द मोटर मार्ग सुधारीकरण की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में मशक के ग्राम प्रधान देई सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना राम, ग्राम प्रधान राहुल पुन, राजो देवी, मेहर सिंह, देवी राम पांडे आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *