पत्रकार हरीश पांडे का निधन, शोक
अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के दन्या के मुनौली निवासी पत्रकार हरीश पांडे का 52 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया है। पांडे लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। शुक्रवार को उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। क्षेत्र के तमाम लोगों ने दो मिनट का मौन रख मृतक आत्मा की शांति के लिये भगवान से प्रार्थना की। शोक सभा में ज्ञान प्रकाश पंत, सतीश पंत, डीके जोशी, गोविंद गोपाल, राजू मलारा समेत कई लोग मौजूद रहे।
