सरकारी अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट बने भट्ट
काशीपुर। एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में पदोन्नत होकर आये विनोद भट्ट ने चीफ फार्मेसिस्ट के पदभार ग्रहण किया है। इससे पहले वह साढ़े तीन साल पाटकोट पीएचसी में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थे। जहां उन्होंने कोरोना काल में ड्यूटी दी। विनोद भट्ट पूर्व में 21 अप्रैल 1995 से 8 अगस्त 2014 तक एलडी भट्ट अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। एक पद रिक्त होने के चलते भट्ट को पदोन्नत कर यहां भेजा गया है। वर्तमान में अस्पताल में तीन चीफ फार्मसिस्ट और एक फार्मासिस्ट मौजूद हैं।
