शहीद मंगल पांडे के शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि
पिथौरागढ
ब्रितानिया हुकूमत के ताबूत में पहली कील ठोंकने वाले प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पांडे के शहादत दिवस पर लोगों ने उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। गुरुवार को नगर के कच्चाहारी कुटी में लोगों ने मंगल पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने कहा शहीद मंगल पांडे के बगावती तेवर से समूचा लंदन हिल गया था। श्रद्धांजलि देने वालो में धर्मराज, गोपाल दत्त सती, अमृता पांडेय, धीरज पुनेड़ा, केशव दत्त, रामानंद मौजूद रहे।
