काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
श्रीनगर। एनपीएस के विरोध मे शनिवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा टिहरी गढ़वाल द्वारा काला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षक/कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज किया गया। कीर्तिनगर अध्य्क्ष संदीप मैठाणी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी साथियों का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजीव उनियाल ने सभी साथियों से नवीन पेंशन के विरोध में जो भी कार्यक्रम हो उसमें प्रतिभाग करने हेतु निवेदन किया।
