फिजीशियन की लागी वीआईपी ड्यूटी, मरीज परेशान

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र फिजीशियन दूसरे दिन शनिवार को भी वीआईपी ड्यूटी पर रहे। इससे अस्पताल पहुंचे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। डॉक्टर नहीं मिलने से खासकर दूर-दराज से पहुंचे मरीज परेशान रहे। मजबूरन मरीजों को निजी चिकित्सालय की दौड़ लगानी पड़ी। हालांकि दिवाली के चलते इन दिनों अस्पतालों में बेहद कम संख्या में मरीज उपचार को पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी अस्पताल में अधिकांश समय सन्नाटा पसरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *