जस्सोवाला में दुकान में हुई चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार 

 

विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने जस्सोवाला में एक व्यापारी की दुकान में चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। नौ अक्तूबर को गौरव सैनी निवासी जस्सोवाला ने अपनी दुकान की छत फाड़कर लोहे, स्टील का सामान और मशीन चोरी होने के बाबत तहरीर सहसपुर पुलिस को दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस ने एक आरोपी धीरज ठाकुर पुत्र रमेश चंद निवासी जस्सोवाला को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लोहे व स्टील के 73 पीस बरामद किये हैं। जबकि एक आरोपी सनावर उर्फ बुद्धू पुत्र मोहम्मद जफर निवासी जस्सोवाला फरार हो गया है। थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश सिंह राठौर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है। जबकि फरार आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस की टीम में एसआई निखलेश बिष्ट व कांस्टेबल संदीप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *