रोडवेज में नौकरी मांग को तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

 

देहरादून। रोडवेज में नौकरी की मांग को लेकर मृतक कर्मचारियों के आश्रितों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित युवाओं ने रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एकता विहार स्थित धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सभी विभागों में अनुकंपा के आधार पर मृतक आश्रितों को नौकरी दी जा रही है, लेकिन रोडवेज में 2016 से मृतक आश्रितों की सेवा पर रोक है। आश्रितों को नौकरी के लिए भटकना पड़ रहा है। इस दौरान उत्तराखंड कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत, उप महामत्री विपिन बिजल्वाण, क्षेत्रीय अध्यक्ष मेजपाल सिंह, मंत्री राकेश पेटवाल ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। धरने पर नामंशु, मोहित शर्मा, शुभम सिंह, मंजू मनराल, विनय सक्सेना, अंकित उनियाल, दीपचंद्र सिंह, पंकज पंत आदि बैठे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *