भाऊवाला में 76 लोगों ने किया रक्तदान

 

विकासनगर। भाऊवाला के एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित रक्तदान शिविर में 76 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर एक स्थानीय व्यक्ति ने आजादी की जंग में शहीद हुए स्वतंत्रता सैनानियों समेत अपने दादा, दादी और माता की स्मृति में लगाया था। सोमवार को शिविर आयोजित करने वाले डा. धीरज जोशी ने बताया कि शिविर में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के विशेषज्ञों की देखरेख में लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने किया। विधायक ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी नहीं होती है। रक्तदान करने वाले व्यक्ति को उसके स्वास्थ्य की जानकारी मिलती है। कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन माह में एक बार रक्तदान करना चाहिए। इस दौरान मेजर जनरल मोहन लाल असवाल, डा. कपिल सकलानी, सुनील कौल, जयवीर त्यागी, गणेश दत्त तिवारी, सुनील नेगी, रवि, बीएस परमार, वंदना जोशी, मीरा तोमर, सुखदेव फर्सवाण आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *