सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना -घोटालों की भेंट चढ़ा महाकुम्भ — अशोक शर्मा

हरिद्वार  —

महाकुंभ में घोटाले का आरोप लगाते हुए मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बंगाली मोड़ पर धरना दिया। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने आरोप लगाया कि महाकुंभ घोटालों की भेंट चढ़ गया है। भावुक होते हुए अशोक शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार और अधिकारी बंदर बांट में लगे हुए हैं। कुंभ मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत महात्मा धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। लेकिन व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमराई हुई हैं। सरकार और प्रशासन भव्य और दिव्य कुंभ आयोजित करने का दावा कर रहा है। लेकिन कहीं भी भव्य और दिव्य जैसा कुछ नही है। बंगाली मोड़ पर बने शौचालय की सफाई नहीं की जा रही। जिस चौराहे पर डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देश भर से आए संत महापुरूषों के सानिध्य में पूरे कुंभ मेला क्षेत्र में धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। लेकिन पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा हुई है। चारों और गंदगी के ढेर लगे हैं। निगम के सफाईकर्मी मेले में तैनात कर दिए गए हैं। जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है। न तो कीटनाशक दवाओं का छिडक़ाव किया जा रहा है, ना ही डोर टू डोर कूड़ा उठाया जा रहा है। स्थानीय लोग मेयर और पार्षदों को कोस रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। सरकार के इशारे पर काम कर रहे अधिकरी कुछ सुनने को तैयार नहीं है। शहर की प्रथम महिला मेयर को विफल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था में प्रशासन की विफलता को उजागर करने के लिए वे बुधवार को शिवमूर्ति चौक पर धरना देंगे। इस अवसर पर राजकुमार ठाकुर, शुभम अग्रवाल, सुनील कुमार, नकुल महेश्वरी, सुमित भाटिया, संगम शर्मा, मनोज जाटव, जगदीप असवाल, योगेंद्र कौशिक, जेपी सिंह, मनमोहन सिंह, मुकेश, मेवाराम, दिनेश कुमार, जोगेंद्र मेहता, कारण राणा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *