स्कूल को दिया साउंड सिस्टम, वाटर फिल्टर

हल्द्वानी। नगर निगम की ओर से कालाढूंगी रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय को साउंड सिस्टम और वाटर फिल्टर भेंट किया गया। मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने शुक्रवार को दो वस्तुएं स्कूल प्रबंधन को सौंपी। इस मौके पर एक सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर व्यवस्थापक बद्री प्रसाद गुप्ता, प्रधानाचार्य होरी लाल गंगवार, पार्षद मधुकर श्रोतिय, राजेंद्र प्रसाद जयसवाल, दीनू जयसवाल, कन्हैया लाल जयसवाल, विनोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *