लक्ष्मणझूला में पुलिस रही अलर्ट

 

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला बाजार में रविवार को बंद के दौरान पुलिस अलर्ट रही। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। किसी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस चौकस नजर रही। अंकिता मर्डर केस के बाद लक्ष्मणझूला क्षेत्र संवेदनशील इलाका रहा। मर्डर केस के बाद यहां पर सबसे अधिक बबाल हुआ। रविवार को पुलिस टीम पूरी तरह से मुस्तैद रही। जगह- जगह पर पुलिस लोगों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि रविवार को बाजार बंद के दौरान पुलिस ने सतर्कता बरती।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *