अंत्योदय उपभोक्ताओं के खाते में सीधे आएगी सब्सिडी की राशि

चमोली। अंत्योदय के उपभोक्ताओं को मिलने वाले नि:शुल्क रसोई गैस रिफिल की धनराशि उपभोक्ताओं के खाते में सीधे आएगी। जिसके लिए उपभोक्ताओं को रिफिल की धनराशि एजेंसी को चुकानी होगी। चमोली जिले में करीब 5 हजार उपभोक्ताओं को साल में नि:शुल्क तीन रसोई गैस सिलिंडर मिलने हैं। जिसके लिए पूर्ति विभाग ने जिले की सभी रसोई गैस एजेंसियों को सर्कुलर जारी किया है। इंडेन गैस एजेंसी कर्णप्रयाग के अरविंद डिमरी ने बताया कि जुलाई के मध्य में प्रथम, अगस्त से नवंबर के मध्य तक द्वितीय और दिसंबर से मार्च तक तृतीय नि:शुल्क रिफिल उपभोक्ताओं को दिया जाना है। जिसके लिए उपभोक्ताओं को नकद राशि देनी होगी। जबकि योजना के तहत धनराशि डीबीटीएल के माध्यम से उपभोक्ताओं के खाते में आएगी। जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं के लिए योजना जारी कर दी गई है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से योजना का लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *